फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन की आशंका से फैला आक्रोश, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर में धर्म परिवर्तन की आशंका में ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन कराने का आरोप एक महिला पर लगाया और जमकर नोकझोंक की। गांव के कुछ लोगों ने महिला का पक्ष लिया है।
विज्ञापन

कैला देवी थाना क्षेत्र के खिरनी मोहिउद्दीनपुर गांव में रविवार की सुबह 11 बजे ग्रामीणों को जानकारी मिली कि पिछले चार महीने से दिल्ली से आकर एक महिला हिंदू लोगों को दूसरे धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। जानकारी मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा होकर महिला के पास पहुंच गए। जहां महिला से धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर नोकझोंक की। आसपास के ग्रामीणों और महिलाओं की भीड़ लग गई। करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। महिला ने ग्रामीणों को बताया कि वह किसी का भी धर्म परिवर्तन नहीं करा रही है। जो लोग ईसा मसीह की आराधना करते हैं वह अपनी मर्जी से करते हैं।
विज्ञापन

मेरी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है। न कोई तहरीर मिली है। अब जानकारी करते हैं कि क्या मामला है।
नरेश कुमार, कैलादेवी थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें