फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हादसे में चंदौसी व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष के पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई के नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय के पिता देवकी नंदन (75) की मंगलवार रात दिल्ली में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह दिल्ली में अपने बेटे की मिठाई की दुकान से घर के लिए लौट रहे थे। उसी समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। बुधवार को शव घर पहुंचने पर परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


नगर की गणेश कॉलोनी निवासी अनुज वार्ष्णेय अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई के नगर अध्यक्ष हैं। उनके पिता देवकी नंदन कुछ दिन पहले अपने छोटे बेटे गौरव वार्ष्णेय के पास दिल्ली गए हुए थे। मंगलवार रात करीब दस बजे वह अपने बेटे गौरव की दिल्ली में स्थित मिठाई की दुकान से घर के लिए लौट रहे थे। तभी कोई अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर चला गया।
इसके बाद परिजनों ने उन्हें दिल्ली के ही निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को शव का चंदौसी में पहुंचने पर परिवार में चीख पुकार मच गई। दुखी परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों का आना जाना लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें