फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बेटी की हत्या कर पिता ने खाया जहर

Wed, 05 Feb 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर निवासी राजपाल ने मंगलवार की दोपहर युवक से फोन पर बात करते देखकर बेटी अंशु (19) की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बाद में आरोपी पिता ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव शरीफपुर निवासी मिथलेश ने बताया कि उसकी बेटी अंशु गांव के ही युवक से फोन पर बात करती थी। बेटी को फोन पर बात करते देखकर कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी। बताया कि मंगलवार की दोपहर वह छत पर गोबर डालने के लिए गई थी। पति घर पर थे। जबकि बेटी घर के आंगन में चारपाई पर लेटकर फोन पर युवक से बात कर रही थी।पति ने बेटी को फोन पर बात करते हुए देखा तो गुस्से में पास में पड़ी लोहे की रॉड से बेटी के सिर पर कई वार कर कर दिए। शोर सुनकर वह छत से नीचे आई तो बेटी चारपाई पर अचेत पड़ी थी और सिर से खून बह रहा था। जिससे बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं दूसरी ओर बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी पिता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ एएसपी श्रीश्चंद्र, सीओ असमोली कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली और फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य एकत्र कराए गए हैं।
विज्ञापन


छह भाई बहनों में पांचवें नंबर की थी युवती

मृतका अपने दो भाई और चार बहनों में पांचवें नंबर की थी। युवक से बातचीत करने की चर्चा जब गांव में हुई तो परिजनों ने पढ़ाई बंद करा दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि परिजनों ने कई बार युवती को युवक से बातचीत करते हुए पकड़ा था। गांव में काफी बदनामी हो रही थी। युवक भी युवती की बिरादरी का था। एक ही बिरादरी के दोनों होने के कारण शादी नहीं की जा सकती थी।
सुहाग को बचाने की गुहार लगाती रही पत्नी

मृतका की मां पुलिस अधिकारियों से पति को बचाने की गुहार लगाती रही। जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी होने पर ग्रामीण आरोपी पिता को उपचार के लिए सीएचसी असमोली ले गए थे। जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है। जिला अस्पताल से पुलिस हिरासत में मेरठ रेफर कर दिया है।



कोट
मृतका की मां की तहरीर के आधार पर बेटी की हत्या के आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी ने भी जहर खाकर जान देने का प्रयास किया है। हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ में भर्ती कराया है। जहां पर हालत में सुधार है। -श्रीश्चंद्र, एएसपी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें