चंदौसी। मोहल्ला घटलेश्वर गेट में बुधवार की रात शराब पीने को लेकर बाप- बेटे में कहासुनी हो गई और बाद में जमकर लात घूसे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
बुधवार की रात करीब नौ बजे व्यक्ति मोहल्ले में ही परचून की दुकान पर बैठकर शराब पी रहा था। बेटे के टोकने पर पिता आक्रोशित हो गया और चाकू से बेटे की जांघ पर वार कर दिया। पर चाकू हल्का लगा। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। कहासुनी बढ़ने पर दोनों में मारपीट हो गई। इसके बाद खूब लात घूसे चले। काफी देर हंगामा रहा। बाद में लोगों ने बीच बचाव कराया और पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस ने घटना की जानकारी ली और दोनों को कोतवाली ले आई। बेटे की शिकायत पर पुलिस आरोपी दुकानदार नवीन को भी साथ ले आई। बेटे ने दुकानदार पर शराब बेचने सहित कई अन्य आरोप लगाए। पुलिस ने बाद में बाप-बेटे को छोड़ दिया। आरोपी दुकानदार नवीन के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया।