फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस देखती रही, किसान दिल्ली रवाना

विज्ञापन
रजपुरा के गांव केसरपुर टी-प्वाइंट पर एकत्र होने के बाद दिल्ली रवाना होने से पूर्व नारेबाजी करते भ - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। जिले की तीनों तहसील क्षेत्र से भाकियू टिकैत के पदाधिकारी व किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। इन किसान और किसान नेताओं पर जिला प्रशासन ने भले पहरा लगाया और दिल्ली जाने से रोकना चाहा पर इसमें पुलिस और प्रशासन कामयाब नहीं हुआ। किसानों की टोली ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहनों में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई। यह किसान गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव केसरपुर में पहले एकत्र हुए इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली व कारों में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी न रजपुरा पुलिस को हुई और न चंदौसी कोतवाली पुलिस को ही भनक हुई। मंगलवार को भाकियू टिकैट के प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में चंदौसी से काफिला रवाना हुआ। करीब बीस वाहनों में सवार किसान और भाकियू टिकैत के पदाधिकारी दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली रवाना होने से पहले यह किसान रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर में एकत्र हुए। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली और कारों से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। प्रमुख महासचिव ने कहा कि तीनों कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन को बल देने के लिए ही दर्जनों लोग दिल्ली जा रहे हैं।
बताया कि दोपहर दो बजे बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद में पुलिस ने उनके काफिले को रोक लिया था। इसके बाद वहां जाम लगा दिया है। पुलिस को स्पष्ट कह दिया है कि दिल्ली जाने दिया जाए नहीं तो जाम लगा रहेगा। देर रात तक संभल के पदाधिकारी व किसान जाम लगाए हुए थे। पुलिस जाम खुलवाने के लिए प्रयासरत थी। इस काफिले में संजीव यादव, रामवीर सिंह यादव, अमर सिंह राजपूत, चंद्रपाल सिंह, अनिल यादव, भुवनेश यादव, दुर्गपाल कुशवाह, सत्यवीर सिंह, मुकेश यादव यादव, नरेश पाल सिंह, कुंवरपाल सिंह यादव, ऋषिपाल सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें