फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छुट्टा पशुओें से परेशान किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 17 Jan 2024 04:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्ववर दयाल शर्मा की अगुवाई में समिति के पदाधिकारी और दर्जनों किसान मंगलवार को चंदौसी तहसील में एकत्र हुए और मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। रामेश्चर दयाल शर्मा ने कहा कि सरकार के आदेश के बाद भी प्रशासन ने छुट्टा पशुओं के संरक्षण के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। छुट्टा पशु किसानाें की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। किसान कड़ाके की ठंड और कोहरे में रातभर जागकर छुट्टा पशुओं से फसलों की रखवाली कर रहे हैं। इसके बाद भी छुट्टा पशु फसलों को नष्ट कर रहे हैं। साथ ही सड़कों पर घूमते छुट्टा पशु हादसे की वजह बन रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छुट्टा पशुओं को जल्द ही गोशाला में संरक्षित करने व फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। किसानों ने एसडीएम संदीप कुमार वर्मा को ज्ञापन देकर मांगों के निस्तारण की मांग की है। साथ ही समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान संजीव शर्मा, ओमकार सिंह, राहुल कश्यप, संजीव राघव, शैलभ शर्मा, रामपाल सिंह, मुकेश चन्द्र शर्मा, मटरु खां, गुलाम नवी, भूरे खां, नरेश राघव, मंगलसैन आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें