फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sun, 17 Sep 2023 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीसंभल। संभल ब्लॉक क्षेत्र के गांव कटौनी, मवई ठाकुरान समेत कई गांवों के किसानों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें गांवाें के किसानों को छुट्टा पशुओं से निजात दिलाए जाने के लिए आसपास में गौशाला का निर्माण कराए जाने की मांग की गई है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि दिन रात खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। इसके बावजूद भी गोवंशीय पशु फसलों को नष्ट कर रहे हैं। आए दिन पशु हमला भी कर देते हैं, इससे किसान परेशान हैं। अधिकारियों से इसकी शिकायत करते हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गौशाला के बन जाने से इससे निजात मिल सकती है। इसलिए यहां पर गौशाला बनाई जाए। इस दौरान वीरपाल, नंदराम, राजपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें