फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल नगाड़े के साथ होली खेलने दिल्ली बार्डर पहुंचे किसान

विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़ से दिल्ली बार्डर को ढोल बजाकर कूच करते भाकियू के कार्यकर्ता। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव बेरनी व गांव जहांगीरपुर से दर्जनों किसान ट्रैक्टर ट्राली से ढोल नगाड़ों के साथ होली की चौपाई गाते हुए गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हुए। सोमवार की दोपहर किसान दिल्ली बार्डर पहुंच गए।
विज्ञापन

रविवार की देर रात गांव बेरनी व जहांगीरपुर से भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ता मंडल महासचिव रामवीर सिंह यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टर ट्रालियों से रवाना हुए। भाकियू कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्राली में ढोल नगाड़ों की आवाज पर होली की चौपाई गा रहे थे। किसानों का कहना था कि दिल्ली बार्डर में चल रहे कृषि कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन में पहुंच किसानों के साथ होली मनाने जा रहे हैं।
भाकियू के मंडल महासचिव रामवीर सिंह यादव ने बताया कि गाजीपुर बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए दर्जनों किसान के साथ दिल्ली बार्डर पर पहुंच गए हैं। गांवों में निकलने वाली परंपरागत होली चौपाई इस बार होली के अवसर पर दिल्ली बार्डर पर ही निकालेंगे। सभी किसान दिल्ली बार्डर पर ही होली मनाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली बार्डर जाने वालों में महावीर सिंह, गुलफाम सिंह, ओमपाल सिंह, सतपाल सिंह, काली चरन, यादराम, राजेंद्र, हरि सिंह, शिशुपाल, रामवीर, श्रीपाल, सुरेश, जगदीश, सतभान, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें