फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खेत पर मचान पर लटका मिला किसान का शव

Thu, 28 Mar 2024 05:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (संभल)। गांव सिकरौरा भूड़ निवासी किसान एवरन उर्फ बन्ने (40) का शव बुधवार की सुबह खेत में बने मचान पर लटका मिला। वह मंगलवार को रिश्तेदारी में विवाद होने पर फैसले में गया था। जहां बीच-बचाव में एक पक्ष ने उसे थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद घर वापस नहीं लौटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

धनारी के सिकरौरा भूड़ निवासी एवरन मंगलवार को सिरोलिया गांव में अपनी फुफेरी बहन के घर एक फैसले में गया था। लेकिन शाम को घर वापस नहीं आया था। बुधवार की सुबह उसका शव सिकरौरा गांव के ही सतीश के खेत पर बने मचान पर साड़ी के फंदे पर लटका मिला। सुबह खेत पर घूमने गए उसके भाई हंसराज ने शव लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग एकत्र हो गए। सूचना पर परिजन भी पहुंच मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतारकर परिजन घर ले आए। सूचना मिलते ही पुलिस भी आ गई। सीओ दीपक कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड ने भी साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई हंसराज ने बताया कि एवरन फुफेरी बहन के यहां मंगलवार को एक फैसले में गया था। यहां एक पक्ष ने उसके साथ हाथापाई कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि जंगल में मचान पर शव लटके होने की सूचना मिली थी। शव पीएम को भेजा है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के तीन बच्चे हैं।
बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया, पत्नी की हो चुकी है पहले मौत
परिजनों ने बताया कि मृतक के तीन बच्चे हैं। बड़ी दो बेटियां हैं तथा छोटा बेटा है। उसकी पत्नी की करीब चार साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें