फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गुन्नौर में डीएपी के लिए किसानों की लग रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। गेहूं की बुआई शुरू होने के कारण डीएपी खाद की मांग बढ़ गई है। मंगलवार को इफ्को खाद बिक्री केंद्र पर किसानों की लंबी लाइनें देखने को मिलीं। किसान सुबह सात बजे से ही डीएपी लेने के लिए लाइन में लग गए। केंद्र पर एक आधार कार्ड पर पांच कट्टे डीएपी खाद दी जा रही है। इससे अधिक फसल वाले किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को करीब 100 किसानों को लगभग 500 कट्टे डीएपी खाद वितरित किए गए। खाद लेने के लिए किसानों के साथ महिलाएं भी केंद्र पर पहुंचीं। सुबह से ही टोकन और खाद पाने के लिए किसान उत्साहित दिखे। वहीं कुछ किसानों का कहना है कि एक आधार कार्ड पर पांच कट्टे खाद के दिए जा रहे हैं। जबकि अधिक खाद की जरूरत है। गुन्नौर समिति के सचिव हरिशंकर यादव ने बताया कि समिति पर खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कुछ समितियों के बंद होने से किसानों की संख्या बढ़ जाती है, जिसके चलते लाइन लग जाती है। उन्होंने बताया कि अभी गेहूं की बुआई शुरू नहीं हुई है, लेकिन समय से डीएपी मिल जाने पर किसान राहत महसूस कर रहे हैं। आगामी दिनों में केंद्र पर खाद की नई रैक भी पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें