फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अफसरों के न पहुंचने पर भड़के किसान, किया गोष्ठी का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)।
विज्ञापन

किसान दिवस की गोष्ठी में कई विभागों के अफसरों के न पहुंचने पर किसान भड़क गए। गोष्ठी का बहिष्कार करते हुए किसान हंगामा और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद किसानों ने सभागार से बाहर निकलकर प्रदर्शन किया। वहीं किसानों की ओर से समस्याओं के मुद्दे बदलकर दूसरे मुद्दों पर बातचीत करने का आरोप लगाया गया।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी शुरू हुई। इसमें कृषि वैज्ञानिक की ओर से किसानों को फसलों से जुड़ी जानकारियां बताईं जा रही थीं। साथ ही पिछली बैठक के मुद्दों को बताया जा रहा था। इस बीच शिक्षा, खाद्य, बिजली समेत कई विभागों व निगमों और प्रशासनिक अधिकारियों के गोष्ठी में न होने पर किसानों का गुस्सा बढ़ गया। भाकियू टिकैत के प्रदेश प्रमुख महासचिव समेत जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह व अमरसिंह राजपूत तथा भाकियू असली के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह, आशिक रजा, वीरेंद्र सिंह, बाबूराम प्रजापति व दीपक शर्मा आदि का कहना था कि किसान दिवस की गोष्ठी को हर बार हल्के में लिया जाता है। कई विभागों के अधिकारी शामिल नहीं होते। ऐसे में किसानों की समस्याओं का समाधान समय रहते नहीं हो पाता। इसके बाद कुछ अधिकारी किसानों को समझाने में जुट गए। बावजूद इसके सभागार में हंगामा शुरू हो गया। अधिकारियों से नोकझोंक होने लगी। इस बीच सीडीओ ने भी किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसान नहीं माने और गोष्ठी का बहिष्कार कर सभागार से बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं का क्यों नहीं देख रहा सेटेलाइट

गोष्ठी में अधिकारियों की ओर पराली जलाने को लेकर जानकारी दी जा रही थी। तभी कई किसान नेता भड़क गए और बोले कि अब खेतों में पराली जल भी नहीं रही है। बावजूद इसके ईंट-भट्ठों समेत दूसरे कई उद्योगों से पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है, लेकिन सरकार व प्रशासन किसानों की पराली के पीछे ही पड़ा है। इस पर अधिकारियों ने सेटेलाइट से पराली जलाने से जुड़ी जानकारी मिलने की बात कही, तो किसान नेताओं का कहना था कि यह सेटेलाइट छुट्टा पशुओं समेत दूसरी समस्याओं को देखकर क्यों नहीं जानकारी देता, जिससे कि किसानों की समय रहते समस्या का समाधान हो सके।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें