फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान से किसानों में आक्रोश

Fri, 06 Sep 2024 04:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। एकता किसान यूनियन की बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में बैठक हुई। जिसमें सांसद कंगना रनौत के बयान की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कंगना रनौत का पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को भेजा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कहा कि सांसद कंगना रनौत किसान विरोधी बयान देकर देश का माहौल खराब करना चाहती हैं। ऐसे लोगाें पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान संगठन की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार बबलू कुमार को दिया गया। जिसमें सांसद पर एनएसए की कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही उनकी सदस्यता खत्म करने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान रविंद्र कुमार यादव, जुगेंद्र पाल, जीतपाल सिंह, विनोद कुमार, मोतीराम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें