फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में किसान और महिलाएं नहीं सुरक्षित : सांसद बर्क

विज्ञापन
संभल के गांव मोतीनगर में सपा के कार्यक्रम में बोलते सांसद जियाउर्रहमान बर्क। संवाद - फोटो : मृतका रीना देवी।
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मोतीनगर में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा का पीडीए द्वारा कार्यक्रम हुआ। इसमें जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्य अतिथि रहे जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि जिले में समुदाय विशेष को टारगेट कर तरह-तरह के अत्याचार करने की हदें पार हो गई हैं। प्रदेश में किसान, बेरोजगार, व्यापारी, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।विधायक असमोली पिंकी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए वर्ष 1995 में मुलायम सिंह यादव ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण की व्यवस्था लागू कर पीडीए समाज को सम्मान दिलाया। रक्षा मंत्री बनने के बाद सबसे पहले इसी को लेकर फैसला लिया। जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को शपथ लेनी है कि पूरे जुनून और ताकत के साथ मिशन 2027 के चुनाव को लेकर ही काम करना होगा। तभी प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी। इस दौरान ताहिर उल्ला खान, राम रहीस यादव, राजू सागर, अरविंद शर्मा आदि रहे। अध्यक्षता हरज्ञान सिंह यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें