फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कार की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव मेरठ-बदायूं हाईवे पर गांव धनीपुर के पास कार चालक ने साइकिल सवार 65 वर्षीय किसान को टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने कार का पीछा किया, जिसे जनपद बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र में पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धनीपुर निवासी ऋषिपाल सिंह रविवार को साइकिल से जुनावई कस्बा सामान खरीदने जा रहे थे। जब साइकिल सवार सामान खरीदकर बदायूं-मेरठ हाईवे पर जा रहे थे, तो गांव के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार कार चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद साइकिल सवार वृद्ध दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव के ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल काे उपचार के लिए सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सक ने देखते ही वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।
वहीं घटना के बाद कुछ ग्रामीणों ने कार का पीछा करने शुरू कर दिया। जिसे ग्रामीणों ने जनपद बदायूं के थाना सहसवान के पास पकड़ लिया। मगर चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में ली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पुत्रों के आने पर घटना की तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें