फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के साथ किसी तरह की लूट को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी । भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधि मंडल किसानों की विद्युत संबंधी शिकायतों के समाधान को अधीक्षण अभियान से लिा। वार्ता के दौरान भाकियू के प्रदेश महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जनपद के किसान बिजली से संबंधित अनेक समस्याओं से परेशान है। मगर विद्युत अधिकारी व कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। किसानों के नलकूप पर विद्युत विभाग ने मीटर लगा दिए हैं। जो किसान अपने नलकूप पर साढ़े सात हॉर्स पावर या दस हॉर्स पावर की मोटर इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

उनसे 15 व 16 हॉर्स पावर का बिजली बिल वसूला जा रहा है। जो किसानों के साथ अन्याय है। इसे किसान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिन किसानों का बिजली बिल 1300 रुपये माह आना चाहिए, उनका बिल छह हजार रुपये आ रहा है। किसानों को धोखा देकर मीटर लगाए गए हैं। पुलिस व विजिलेंस विद्युत विभाग की टीम झूठे मुकदमे दर्ज कर किसानों का उत्पीड़न कर रही है।
उन्होंने अधीक्षण अभियंता से स्पष्ट कहा कि किसानों से अधिक लोड बढ़ाकर वसूली की जा रहा है, उसे रोका जाए। किसान के विद्युत बिल उतने ही जमा कराए जाए, जितनी हॉर्स पावर की मोटर इस्तेमाल कर रहे है। किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

समाधान न होने पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर अनिश्चित कालीन आंदोलन करने की चेतावनी दी। अधीक्षण अभियंता आईपी सिंह ने भाकियू नेताओं को किसानों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाकियू जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव, मोहर सिंह, भुवनेश यादव,कुंवर पाल मौर्य, राजेश मौर्य, मुनेंद्र सिंह, राजेश मौर्य, हरिप्रकाश यादव, किशन पाल मौर्य, अजय कश्यप, अशोक मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें