फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू असली के सेकड़ों कार्यकर्ता मुरादाबाद कमिश्नर का घिराव करने पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। भाकियू असली का उधरनपुर अजमतनगर के जनता जूनियर हाई स्कूल के परिसर में चल रहा धरना 18 वें दिन भी जारी रहा। स्थानीय प्रशासन के द्वारा सुनवाई न होने पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होकर मुरादाबाद मंडलायुक्त के घेराव के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

भाकियू असली अस्पताल की जगह अवैध कब्जा कर गेट बंद करने के मामले में लगातार उधरनपुर अजमतनगर में धरना दे रही है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाकियू असली के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता सोमवार को मंडलायुक्त मुरादाबाद का घेराव करने के लिए रवाना हो गए। वही कुछ कार्यकर्ता उधरनपुर में धरने पर बैठे रहे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध रूप से हो रहे कब्जे को प्राथमिकता से हटाने के निर्देश दे रही है। वहीं प्रशासन इस मामले में शिथिलता बरत रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक अवैध कब्जा नहीं हटता, तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर नसीम अली, दयाराम, विजयपाल सिंह यादव, राजवीर सिंह यादव, बहादुर सिंह, पवन कुमार, वीरेश यादव, रणधीर शास्त्री, अफसर अली, जाकिर हुसैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें