फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सांड़ के हमले में किसान घायल, किसानों में आक्रोश

Mon, 29 Jan 2024 03:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। पवांसा ककेगांव ठाठी में खेत पर फसल की रखवाली करने गए बुजुर्ग किसान हरप्रसाद को सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सांड़ के हमले के बाद किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ठाठी निवासी घायल हरप्रसाद ने बताया कि रविवार सुबह पांच बजे वह गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान खेत में घूम रहे सांड़ ने पीछे से आकर हमला कर दिया। सांड़ काफी देर तक जमीन पर ही उन्हें घसीटता रहा। शोर सुनकर आसपास के खेतों में फसल की रखवाली कर रहे किसान दौड़कर आए और सांड़ से बचाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव और जंगल में कई सांड़ हैं। छुट्टा पशुओं के झुंड भी घूम रहा है। प्रधान और पंचायत सचिव से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। मजबूरन जान जोखिम में डालकर फसल की रखवाली कर रहे हैं। इस मामले में वीडीओ रिजवान हुसैन ने बताया कि किसान को घायल कर देने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो सांड़ को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें