फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारिक विवाद के चलते किसान ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान का शव निजी नलकूप की झोपड़ी में लटका मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवारिक विवाद के चलते व्यक्ति ने यह कदम उठाया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार की सुबह 40 वर्षीय व्यक्ति का शव अपने नलकूप की झोपड़ी में फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों के अनुसार व्यक्ति का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। वह रविवार को नलकूप पर गया था। सोमवार की सुबह जब मृतक का बेटा चाय लेकर पहुंचा तो शव लटका मिला। वह रोता हुआ घर पहुंचा और परिजनों को शव लटका होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले गए और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें