फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पराली जलाने पर किसान पर लगाया पांच हजार का जुर्माना

Mon, 30 Oct 2023 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कस्बा सिरसी निवासी किसान अताइमाम को रविवार को उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने खेत में पराली जलाते हुए पकड़ लिया। उन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

संभल में खेत में पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। रविवार को सिरसी निवासी किसान अताइमाम खेत में पराली जला रहे थे। उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर उन्हें पराली जलाते हुए पकड़ लिया। उन पर पराली जलाने के लिए पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। संभल जिले में पराली जलाने की यह 14 घटना है, जिसमें कृषि विभाग की ओर से जुर्माने की कार्रवाई की गई है। उप कृषि निदेशक अरुण त्रिपाठी का कहना है कि किसान पराली बिल्कुल न जलाएं। पराली जलाएंगे तो कार्रवाई से नहीं बच सकते। कार्रवाई जुर्माने तक सीमित नही है। पीएम किसान सम्मान निधि, खाद बीज के अलावा कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी छिन सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें