फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव लच्छमपुर में किसान रंजीत उर्फ फतेह सिंह (32) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वहीं जहरीले पदार्थ के सेवन करने की बात भी सामने आ रही है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसान की मौत से परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रंजीत उर्फ फतेह सिंह ने शुक्रवार की शाम मौत हो गई। वहीं गांव में चर्चा है कि रंजीत ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। मृतक की पत्नी सर्वेश ने रात में ही अपने पिता मोहनलाल निवासी शेख सराय ब्लाक आसफपुर जनपद बदायूं को सूचना दी। पिता ने गांव पहुंच कर रात में ही पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर थाना कुढ़फतेहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सर्वेश कुमारी तथा तीन बेटियां राखी, मंजू, काजल तथा एक बेटा हर्षित को छोड़ गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें