फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने पीछे से बाइक सवार को रौंदा, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बिलारी रोड पर कार ने पीछे से बाइक सवार किसान को रौंद दिया। हादसे में घायल किसान की मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मुरादाबाद में ही पोस्टमार्टम कराया है। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के हजरतगर गढ़ी गांव निवासी जवाहर (45) पुत्र महेंद्र सिंह बाइक से सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे खेत पर जा रहे थे। गांव से निकलते ही पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार जवाहर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन उन्हें संभल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। नखासा के थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का मुरादाबाद में ही पोस्टमार्टम कराया गया है। घटनास्थल से कार को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें