चंदौसी/बबराला। खेत की सिंचाई कर रहे किसान की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरोराकाजी में मेंथा की फसल की सिंचाई कर रहे किसान ब्रह्मपाल (34) पुत्र रूम सिंह निवासी सिरोराकाजी की खेत के ऊपर जा रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में आ गिरा। जिससे खेत में पानी लगा रहे ब्रह्मपाल को करंट लग गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी कमलेश का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के तीन बेटे हैं। मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठने की जिसको भी जानकारी हुई वह गमगीन हो गया।