फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट मेें आकर किसान की मौत

Tue, 13 Feb 2024 04:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर औरंगाबाद गांव के किसान हरीबाबू (35) की मौत हो गई। खेत में टूटे पड़े विद्युत लाइन के तार को डंडे से हटाते समय हादसा हो गया। पुलिस ने शव पीएम को भेजा है।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी हरीबाबू पुत्र पीतम सिंह के खेत के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही है। सोमवार की सुबह हरीबाबू अपने खेत पर सिंचाई करने गया था। उसकी 12 वर्षीय बेटी सावित्री भी खेत पर साथ थी। उसी समय खंभे से विद्युत लाइन का तार टूट गया। जिसमें करंट प्रभाहित हो रहा था। किसान ने डंडे से तार को हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान वह करंट की चपेट मेें आ गया और उसकी चीख निकल गई। मौके पर मौजूद बेटी सावित्री ने रोते हुए शोर मचाया। आसपास खेत पर काम कर रहे लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत बिजली विभाग को फोन कर घटना की जानकारी दी। बिजली सप्लाई बंद होने से पहले ही किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पीएम के लिए भेजा है। किसान के तीन बच्चे हैं। पत्नी लीलावती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें