फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से किसान की मौत, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम

विज्ञापन
असमोली के गांव गुमसानी में कंरट लगने से किसान की मौत होने के बाद सड़क पर जाम लगा रहे परिजनों को समझ - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के गुमसानी में खेत पर गए ग्रामीण की पहले से टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने रतनपुर-मनोटा मार्ग पर शव रखकर रोड जाम कर दिया और प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी निवासी प्रमोद पाल सिंह उर्फ बबलू (28) पुत्र चेतराम सिंह शनिवार की सुबह करीब सात बजे खेत पर सिंचाई व पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गए थे। रास्ते में हाईटेंशन लाइन पहले से ही टूटी पड़ी थी। जैसे ही वह धान के खेत में गए तो उनका पैर हाईटेंशन लाइन पर पड़ गया जिससे वह करंट की चपेट में आ गए। इससे प्रमोद बुरी तरह झुलस गए। चीख पुकार सुन आसपास के खेतों में काम रहे किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोन लाइन को बंद कराया और पीड़ित के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में दिखाया जहां डॉक्टर ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे एक ढाई वर्ष की बेटी मिस्टी को छोड़ गया है।
उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने रतनपुर-मनोटा मार्ग पर शव रखकर रोड जाम कर दिया और प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के तार टूटे होने से घटना हुई है। तार टूटे जाने के बारे में स्पष्ट जानकारी समय रहते नहीं मिल पाई थी। बाद में जानकारी मिली। जिसके बाद तार को जुड़वा दिया गया। ग्रामीण तार टूटे जाने की विभाग को जानकारी देने की बात कर रहे हैं, इस बारे में पता कराया जा रहा है कि कहां जानकारी दी गई थी।
शैलेश कुमार सिंह, एसडीओ, मझोला मुरादाबाद
रजपुरा में भी दो दिन पहले हाईटेंशन लाइन के टूटे होने से हुई थी किसान की मौत
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भववाला निवासी किसान रनवीर सिंह (45) पुत्र भूरे की बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक से खेत पर जाते समय मार्ग पर टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई थी। इसमें अवर अभियंता गौतम कुमार निषाद ने मामले की जांच कराके संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें