फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छत से गिरकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मिलक सैंजना में शनिवार की रात दस बजे के करीब छत से गिरकर अर्जुन यादव (40) पुत्र रामौतार सिंह की मौत हो गई। परिजनों ने रविवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मिलक सैंजना निवासी अर्जुन यादव शनिवार की रात आठ बजे खाना खाने के बाद मकान की दूसरी मंजिर की छत पर जाकर सो गए। पत्नी अनोजा, दो बेटे व एक बेटी नीचे सो रहे थे। पत्नी अनोजा ने बताया कि रात करीब दस बजे उन्हें छत से गिरने की आवाज आई। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो उसके पति अर्जुन लहूलुहान पड़े थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जिससे उनकी चींख निकल गई। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही आसपास के लोग एकत्र हो गए।

त्रिपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार
अर्जुन की मौत के बाद रविवार की सुबह परिजन अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को गंगाघाट लेकर पहुंचे, लेकिन बारिश के चलते अंतिम संस्कार नहीं हो सका। इसके बाद परिजनों ने त्रिपाल लगाकर शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

नवंबर में थी बेटी की शादी
मृतक अर्जुन यादव के परिवार में पत्नी अनोजा के अलावा दो बेटे व एक बेटी हैं। उन्होंने कुछ ही दिन पहले अपनी बेटी की शादी तय की थी। नवंबर माह में शादी होनी थी। परिवार शादी की तैयारी कर रहा था, लेकिन बेटी की शादी होने से पहले की पिता की अर्थी उठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें