संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी में हाइटेंशन लाइन के करंट से किसान की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने एसएसओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हादसा उस समय हुआ जब किसान हाइटेंशन लाइन के फाल्ट को सही कर रहा था। इसी दौरान करंट लगा और गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के दौरान मौत हो गई।
सोमवार को सुबह साढ़े छह बजे गांव बिचपुरी पप्पू यादव (38) पुत्र राजाराम की हाइटेंशन लाइन का करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब किसान सीढ़ी लगाकर लाइन को सही कर रहा था। इसी दौरान करंट लगा और किसान जमीन पर आ गिरा। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन निजी अस्पताल ले गए। जहां मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पवांसा बिजलीघर के एसएसओ से शटडाउन लेने के लिए कहा था। लेकिन उसने शटडाउन देने से इनकार कर दिया। साथ ही रुपयों की मांग की।
अचानक बिजली चली गई तो सीढ़ी लगाकर लाइन सही करने का प्रयास किया। इसी दौरान बिजली आ गई और करंट लगने से मौत हुई। पीड़ित परिजनों ने बताया कि धान की पौध लगाने के लिए सिंचाई की जरूरत थी। इसलिए लाइन सही की जा रही थी। वहीं दूसरी ओर पीड़ित पत्नी शीला ने बताया कि सुबह को जल्दी ही घर से धान लगाई के काम से चले गए थे। मुझे क्या पता थी कि लौटकर ही नहीं आएंगे। मृतक अपने पीछे बेटे कृष्णपाल और पुष्पेंद्र को छोड़ गया।