संभल। मुरादाबाद आगरा हाइवे पर मझावली के निकट पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार को शाम 6.30 बजे गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से किसान की मौत हो गई। उसका सगा भाई घायल है। बिलारी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिचौलाढूकी निवासी किसान रईस अहमद (65) अपने सगे भाई निजामुद्दीन के साथ बाइक पर सवार होकर गांव से शुक्रवार को दोपहर दो बजे धनारी गए थे।
रिश्तेदारी से लाए गए ट्रैक्टर को वापस करने के बाद धनारी से लौट रहे थे। रास्ते में बनियाठेर थाना क्षेत्र के मझावली में स्थित पेट्रोल पंप के निकट गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से दोनों घायल हो गए। दोनों को पुलिस की पीआरबी लेकर चंदौसी के सरकारी अस्पताल पहुंची।
जहां पर रईस अहमद को मृत घोषित किया गया। घायल निजामुद्दीन को मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया है। जैसे ही हादसे की खबर मिली तो परिजन पहुंच गए। वे लाश का पोस्टमार्टम नहीं करना चाहते थे। लेकिन पुलिस का कहना था कि अगर कार्रवाई चाहते हैं तो पोस्टमार्टम कराना पड़ेगा। अन्यथा में सिर्फ पंचनामा भरेगा।