फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में नाकाम होने पर युवती को लगाई आग

Thu, 12 Apr 2018 01:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव में ननिहाल में रह रही युवती से दुष्कर्म की कोशिश के दौरान युवती के विरोध से बौखलाए युवक ने केरोसिन की डिब्बी को उसके ऊपर उड़ेल कर आग लगा दी और भाग गया। शोर शराबा सुनकर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई। लेकिन तब तक युवती अस्सी फीसदी झुलस चुकी है।  परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। आरोपी फरार है। 
विज्ञापन


रामपुर जिले के एक गांव की युवती बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में पिछले चार सालों से रह रही है। बताते हैं कि अंकित नाम का युवक आए दिन  युवती को परेशान करने लगा। युवती ने बदनामी के डर से परिजनों को कुछ नहीं बताया। इससे युवक की हिम्मत बढ़ गई। युवक ने सोमवार की रात करीब 2 बजे घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। युवती ने विरोध किया तो युवक ने गुस्से में आकर कमरे में जल रही केरोसिन की डिबिया को युवती के ऊपर उड़ेल दिया और आग लगा    दी। इससे युवती के कपड़ों में आग लग गई। 


युवक भाग गया। युवती की चीख पुकार सुनकर नाना नानी व अन्य आसपास के लोग दौड़े, किसी तरह कपड़ों में लगी आग को बुझाया। युवती को संयुक्त चिकित्सालय चंदौसी लाया गया। यहां डा. संतोष कुमार ने बताया कि युवती अस्सी फीसदी झुलस चुकी है। उसे मुरादाबाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन, परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



वहीं, एएसपी पंकज कुमार पांडेय ने कहा निजी अस्पताल में जाकर झुलसी युवती की हालत का जायजा लिया, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवती ने पहले तो बताया था कि युवक ने सोमवार की रात करीब दो बजे घर में घुसकर उससे कहा कि शादी करो मुझसे, मना करने पर नाराज हो गया। फिर बताया कि डिबिया गिर गई, जिससे आग लग गई लेकिन आज शाम को बताया कि युवक ने आते ही उसके ऊपर केरोसिन भरी डिबिया उड़ेलकर आग लगा दी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, टीमें गठित करके आरोपी की तलाश की जा रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें