बहजोई। नगर के बड़ा मैदान पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से हुई जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया। बृहस्पतिवार को खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया व सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने फीता काटकर किया। इसके बाद जिले भर के सभी ब्लॉकों से आए विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट करते हुए अतिथियों को सलामी दी।
डीओ पीआरडी हरि प्रेम ने बताया कि जिले भर के ब्लॉकों से आए प्रतिभागियों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। बीओ विनीत सिद्धू ने बताया कि सीनियर 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में फैजान मलिक व बालिका वर्ग में सीमा रानी, 1500 मीटर बालक वर्ग में रोहतास व 800 मीटर बालिका वर्ग में सीमा रानी प्रथम स्थान पर रहे। साथ ही कुश्ती प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में अजय, गौरव, महेंद्र, आकाश व फैजान तथा बालिका वर्ग में अल्फिजा, ललित गौतम, सुमन व पलक मलिक ने प्रथम स्थान पाया।
सब जूनियर जूडो में अक्षराज, रुद्र शर्मा, शिवम, संस्कार व वंश सागर ने तथा बालिका वर्ग में निहांशी, लावण्या, नव्या, बसंती व परी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जूनियर 100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में शिव प्रताप व बालिका वर्ग में शैली ने, 800 मीटर पुरुष वर्ग में प्रीतम व महिला वर्ग में ललिता ने, गोला फेंक बालक वर्ग में हर्ष चौधरी व बालिका वर्ग में आयुषी प्रथम स्थान पर रहे। पीडी ज्ञान सिंह ने विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।