फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमसानी में लगा मेला, उमड़ी भीड़

विज्ञापन
असमोली के गांव गुमसानी स्थित झारखंड़ी महादेव शिव मंदिर पर दुसरे दिन लगे मेले में लगी श्रद्धालुओ? - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
गुमसानी स्थित झारखंडी महादेव मंदिर पर शिवतेरस के अवसर पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर में पूजा अर्चना करके मन्नत मांगी गई। जिसके बाद भक्तों ने मेले का रुख किया और मेले में जमकर खरीदारी की। बच्चों ने भी चाट पकौड़ी का आनंद लिया। असमोली क्षेत्र के गांव गुमसानी स्थित झारखंडी महादेव मंदिर पर महाशिव रात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। जिसके क्रम में मंगलवार को मेला लगा। बुधवार को मेले का दूसरा दिन था। आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मेले में पहुंचे और लुत्फ उठाया। मेले में झूले, सर्कस और हिंडोले का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें