फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जिट पोल्स जनता का नहीं भाजपा का एग्जिट पोल्स है : जियाउर्रहमान बर्क

Mon, 03 Jun 2024 05:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दो दिन पहले ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने बता दिया था कि एग्जिट पोल्स जनता के नहीं दिखाए जाएंगे। भाजपा का एग्जिट पोल्स दिखाया जाएगा। जनता का फैसला चार जून को सामने आएगा और गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यह कहना है संभल लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क का।
विज्ञापन

रविवार को सपा प्रत्याशी ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एग्जिट पोल्स भाजपा का है। जनता का एग्जिट पोल्स चार जून को आएगा। कहा कि गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 295 या उससे ज्यादा सीट गठबंधन को मिल रही हैं। जनता ने पूरे जोश के साथ गठबंधन को वोट किया है और चार जून को वह सामने आएगा। एग्जिट पोल्स भ्रमित करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें