संभल। स्नातक और परास्नातक की परीक्षा में शामिल होने पहुंचे विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के सभी उपाए कराए गए। सामाजिक दूरी के साथ परीक्षा हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा सरल थी और कोरोना से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था कालेज प्रबंधन की ओर से की गई। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
संभल जिले में रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की ओर से मुख्य परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए 26 डिग्री कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर के एमजीएम और राजकीय कालेज में परीक्षाएं आयोजित की गईं। एमजीएम कालेज में प्रथम पाली के दौरान एमए की परीक्षा में 61 विद्यार्थी शामिल हुए। जबकि 11 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में बीएससी की परीक्षा में आठ विद्यार्थी शामिल रहे। राजकीय कालेज की दूसरी पाली में 32 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। चार विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान कोरोना से बचाव के पूरे इंतेजाम किए गए। मास्क लगाकर ही प्रवेश करने दिया गया। इसके बाद सैनिटाइजर कराया और सामाजिक दूरी के साथ परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा देकर निकले विद्यार्थि यों ने बताया कि परीक्षा सरल थी।