फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मच्छरों के सताए मरीजों को भी जिला अस्पताल में नसीब नहीं मच्छरदानी

Thu, 24 Oct 2024 03:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। स्वास्थ्य विभाग डेंगू बीमारी की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम और सावधानी बरतने का दावा तो कर रहा है, लेकिन हकीकत ये है कि जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू पीड़ित मरीजों को मच्छरदानी तक नसीब नहीं है। ऐसे में जिला अस्पताल में संक्रमण फैलने का खतरा भी है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में 10 मरीज भर्ती मिले। इसमें किसी भी मरीज के लिए मच्छरदानी का इंतजाम नहीं किया गया और न ही मच्छरनाशक उपकरण लगा मिला। मरीजों से जब जानकारी की तो उन्होंने बताया कि वह तीन दिन से भर्ती हैं लेकिन मच्छरदानी नहीं मिली है। कार्यवाहक सीएमएस डॉ. राजेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि 5-6 मच्छरदानी का इंतजाम था वह मरीजों को लगा दी गई थीं और अन्य मरीजों के लिए बुधवार को इंतजाम करा दिया गया है। बताया कि गांव सारंगपुर के 10 डेंगू पीड़ित मरीज भर्ती हैं। अब सवाल उठता है कि जब डेंगू वार्ड बनाया गया तो मच्छरदानी का इंतजाम क्यों नहीं किया गया। मालूम हो जिले में सबसे ज्यादा डेंगू पीड़ित मरीज गांव सारंगपुर में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार ही 16 मरीज मिल चुके हैं। बुखार पीड़ित सात लोगों की मौत हो चुकी है। आशंका है कि जिन लोगों की मौत हुई है उनको भी डेंगू हो गया था।
कोट
5-6 मच्छरदानी जिला अस्पताल में उपलब्ध थीं। उनको मरीजों के लिए लगा दिया गया था। बुधवार को ही बहजोई से 20 मच्छरदानी और मंगाई गई हैं। जिन मरीजों के पास मच्छरदानी नहीं थी उन्हें मच्छरदानी उपलब्ध कराई है। -डॉ. राजेंद्र सैनी, कार्यवाहक सीएमएस
विज्ञापन

सारंगपुर में शिविर लगाकर 56 मरीजों को बांटी दवाई
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर में फैल रही बीमारी से पीड़ित मरीज के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाई दी गई। इस दौरान 56 मरीज देखे गए। इस दौरान 43 बुखार के मरीजों की जांच की गई। जिसमें 23 डेंगू की जो निगेटिव रहीं। मलेरिया की भी जांच की गई। यह भी निगेटिव पाई गईं। मरीजों को बुखार, मलेरिया, पैरों में दर्द आदि की दवाई दी गई। इस दौरान डॉ.चंद्रशेखर त्यागी, डॉ.जयवीर सिंह, मनोज कुमार, डा.वंदना सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें