चंदौसी। चंदौसी के मोहल्ला प्रगति विहार में जिला एटा की पुलिस ने इंस्पेक्टर के घर छापा मारा। वहां इंस्पेक्टर के भाई से पूछताछ की और उसे अपने साथ ले गई। एटा पुलिस ने अधिक जानकारी देने से इंकार कर दिया।
बुधवार को एटा सीओ चंदौसी पुलिस के साथ मोहल्ला प्रगति विहार में पहुंचे। प्रगति विहार निवासी इंद्रेश कुमार पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर हैं तथा एटा में तैनात हैं। आरोप है कि वहां ढाबे पर कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई, उसे मालखाने में जमा करने के बजाय गायब कर दिया गया था। इस मामले में चंदौसी निवासी इंस्पेक्टर पर आरोप हैं। इस सिलसिले में एटा पुलिस उनके घर पर पहुंची और भाई से पूछताछ की। बाद में एटा पुलिस इंस्पेक्टर के भाई को अपने साथ ले गई। एटा पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। चंदौसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एटा पुलिस आई थी। भ्रष्टाचार का मामला हैं। किसी को साथ ले गई या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है।