गुन्नौर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर में महासंपर्क अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में अधिवक्ताओं को पार्टी की योना और नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भाजपा नेता दीपक यादव ने बताया कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के देश व प्रदेश का विकास कर रही हैं।
गरीबों के लिए अनेक प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2024 के चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजेंद्र प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष गुन्नौर जुलियस सीजर, मंडल अध्यक्ष बबराला विनय कुमार वार्ष्णेय, जिला मंत्री कुमुद कुमार, असलम, इंदीवर, एडवोकेट विद्याराम, महिपाल बघेल, सचिन प्रजापति आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।