संभल। सावन के प्रत्येक सोमवार को होने वाले जलाभिषेक के चलते जिले में सप्ताह के तीन दिन रूट डायवर्जन रहेगा। यह व्यवस्था शनिवार की सुबह आठ बजे से सोमवार की शाम छह बजे तक लागू रहेगी। यातायात पुलिस ने शुक्रवार की शाम को ही इस व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया है। यातायात पुलिस प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की जाती है। इसके चलते मंदिरों में काफी भीड़ रहती है। इस बार सावन शुक्रवार से शुरू हो गया है। पहला सोमवार 14 जुलाई, दूसरा 21 जुलाई, तीसरा 28 जुलाई और चौथा सोमवार चार अगस्त को है। शिवरात्रि 23 जुलाई को है।
बताया कि कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ियों के अत्यधिक आवागमन को देखते हुए भारी व्यवसायिक वाहनों (ट्रक, कैंटर, बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों) को कांवड़ मार्ग पर आने जाने से रोका जाएगा। प्रत्येक शनिवार की सुबह आठ बजे से सोमवार की शाम छह बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा।
0000000
डायवर्जन की यह रहेगी व्यवस्था-
-मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाला यातायात : मुरादाबाद की तरफ से संभल होकर दिल्ली जाने वाला यातायात, वाजिदपुरम बाईपास होकर चौधरी सराय चौकी संभल से गवां से केसरपुर तिराहा, रजपुरा से नूरपुर तिराहा, इन्द्राचौक बबराला से नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य की ओर जायेगा।
-मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाला यातायात : मुरादाबाद की तरफ से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाला यातायात, बिलारी में बिलारी सिस्सी तिराहे से हजरतनगर गढ़ी होकर सिरसी-बिलारी तिराहे से संभल में वाजिदपुरम बाईपास होकर चौधरी सराय चौकी संभल से गवां से केसरपुर तिराहा से रजपुरा से नूरपुर तिराहा से इन्द्राचौक बबराला से नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य की ओर जायेगा।
-बदायूं से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाला यातायात : बदायूं की तरफ से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाला यातायात, चंदौसी में वाया बदायूं चुंगी चंदौसी ग्रीन बाईपास होकर होकर सिम्स कॉलेज के पास संभल तिराहा चंदौसी से संभल में चौधरी सराय होकर आगे बढ़ेगा।
-इस्लामनगर (बदायूं) रोड से बहजोई होकर दिल्ली एवं अलीगढ़ जाने वाला यातायात : इस्लामनगर रोड बदायूं से बहजोई होकर दिल्ली एवं अलीगढ़ जाने वाला यातायात, बहजोई में इस्लामनगर चौराहा से संभल तिराहा बहजोई से बेहटा जय सिंह चौराहा से टिक्टा रोड से रजपुरा होकर नूरपुर तिराहा से आगे जाएगा।
-दिल्ली एवं अलीगढ़ से नरौरा पुल की ओर से चंदौसी, संभल, मुरादाबाद को जाने वाला यातायात : दिल्ली एवं अलीगढ़ से नरौरा पुल होकर चंदौसी, संभल एवं मुरादाबाद को जाने वाला यातायात, नरौरा पुल से नेहरू चौक गुन्नौर से इन्द्रा चौक बबराला से टी-प्वाइण्ट पुलिस चौकी से केसरपुर तिराहा से गवां से संभल आएगा।
00000000
यह हैं कांवड़ मार्ग
चंदौसी से राजघाट - बबराला मार्ग (कांवड़ मार्ग)
जोया से संभल बहजोई मार्ग (कांवड़ मार्ग)
चौधरी सराय चौराहा संभल से सैदनगली गजरौला मार्ग (कांवड़ मार्ग)
000000000000
भारी वाहन इन स्थानों पर रोके जाएंगे
राधा गोविन्द इन्स्टीट्यूट के पास होल्डिंग एरिया संभल तिराहा चंदौसी डायवर्जन
गंगा एक्सप्रेसवे ग्राउंड में होल्डिंग एरिया निकट खिरनी तिराहा
रजपुरा शुगर मिल में होल्डिंग एरिया नूरपुर तिराहा
कृषि उत्पादन मंडी, बबराला में होल्डिंग एरिया
बड़ा ग्राउंड बहजोई निकट संभल तिराहा बहजोई होल्डिंग एरिया
0000000000
डायवर्जन प्वाइंट-
नेहरू चौक गुन्नौर, थाना- कोतवाली गुन्नौर
नूरपुर तिराहा, थाना- कोतवाली गुन्नौर
इन्द्राचौक बबराला, थाना- कोतवाली गुन्नौर (सिंगल मार्ग पर ड्यूटी)
केसरपुर तिराहा, थाना- रजपुरा
गवां संभल रेहरा तिराहा, थाना रजपुरा
इस्लामनगर बौराहा बहजोई, थाना कोतवाली बहजोई
संभल तिराहा बहजोई, थाना कोतवाली बहजोई
बेहटा जयसिंह चौराहा, थाना कोतवाली बहजोई
चौधरी सराय चौराहा, थाना-कोतवाली संभल
चंदौसी चौराहा संभल, थाना कोतवाली संभल
वाजिदपुरम बाईपास संभल, थाना कोतवाली संभल
भोलेश्वर चौकी संभल, थाना कोतवाली नखासा
खग्गूपुरा बाईपास संभल, थाना कोतवाली नखासा
सिरसी बिलारी तिराहा, थाना- हजरतनगर गढ़ी
नया बाईपास, सिम्स कॉलेज, थाना कोतवाली चंदौसी
संभल तिराहा चंदौसी, थाना- कोतवाली चंदौसी
गांधीमूर्ति तिराहा बिलारी, थाना कोतवाली बिलारी (बनियाठेर डायवर्जन)
बिचैटा चौराहा, थाना- कुढ़फतेहगढ़ (बेरनी मंदिर पर जलाभिषेक के दृष्टिगत रामपुर की तरफ से आने वाले समस्त भारी वाहनों को वाया स्योडारा बिलारी की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।