नगर पालिका परिषद की ओर से पूर्व में शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया गया था। इसके चलते फव्वारा चौक पर नाले पर बनी दुकानों के हिस्सों को ध्वस्त कर नाले को अतिक्रमण मुक्त कराया था। जिन दुकानदारों की दुकान छोटी रह गई उन्हें पालिका ने अपनी भूमि पर दुकान पीछे की ओर बढ़ा कर निर्माण कराने के निर्देश दिए थे। वहीं फव्वारा चौक पर पालिका के स्वास्थ्य विभाग के सामने स्थित मोबाइल दुकान स्वामी ने भी अपनी दुकान पीछे की ओर स्कूल परिसर में चार से पांच फीट तक बढ़ा कर निर्माण कार्य करा दिया।
सूचना पर बुधवार की शाम तहसीलदार धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। दुकानदार ने ईओ से अनुमति के बाद दुकान निर्माण कराने की बात कही। हालांकि, ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने ऐसी कोई अनुमति दिए जाने से इनकार कर दिया।