फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बदायूं चुंगी से हटवाया गया अतिक्रमण

Tue, 12 Nov 2024 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर में चौथे दिन भी नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। सोमवार को बदायूं चुंगी से कब्रिस्तान फाटक तक अतिक्रमण हटवाया गया। अतिक्रमण करने वाले लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। पावर हाउस कॉलोनी में भी अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन

शहर को अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए पालिका पूरी तरह से कमर कस चुकी है। बदायूं चुंगी पर अतिक्रमण की जद में आई पालिका की सात दुकानों को भी हटाने के लिए चिह्नित किया गया है। अभियान के तहत डिप्टी कलक्टर व कार्यवाहक ईओ विनय मिश्रा ने दुकान स्वामियों को एक दिन का समय दुकान खाली करने का दिया था। मंगलवार को इन्हें ध्वस्त कर दिया जाएगा। साथ ही महाराणा प्रताप पार्क को भी शिफ्ट कर, बदायूं चुंगी पर गोल चक्कर बनाया जाएगा। इसीलिए यहां सड़क के बीच पेड़ भी काटे जा रहे हैं। इसके अलावा कब्रिस्तान फाटक के नजदीक स्थित पांच दुकानें भी अतिक्रमण की श्रेणी में हैं। ये दुकानें अकबरपुर चितौरी की सीमा में बने कब्रिस्तान के आगे स्थित है। इन दुकानों को बक्फ बोर्ड की संपत्ति बताया गया। जबकि राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान दर्ज है। कब्रिस्तान से आगे सड़क में दुकानें बनी है। ईओ ने तत्काल एक दिन के अंदर दुकान खाली करने के निर्देश दिए। बताया कि बदायूं चुंगी से कब्रिस्तान फाटक तक पालिका की सात दुकानों समेत मंदिर और अन्य दुकानें सड़क में आ रही हैं।

पावर हाउस कॉलोनी तक पहुंची पालिका
नगर पालिका एक ओर पावर हाउस कॉलोनी को अपना हिस्सा नहीं मानती, लेकिन सोमवार को यहां से जेसीबी गरजी। कब्रिस्तान फाटक से पावर हाउस कॉलोनी में जाने वाले रास्ते पर लोगों ने अस्थाई दुकान बना ली है। पालिका इनसे टैक्स भी वसूल रही थी। जबकि शहर का एक व्यक्ति वक्फ बोर्ड जमीन के नाम पर इनसे किराया भी वसूल कर रहा है। ईओ के निर्देश पर इन अस्थाई दुकानों को हटा दिया गया।
विज्ञापन

-
पालिका ने खुद अतिक्रमण कर बनाई दुकानें
शहर में नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है, लेकिन पालिका ने करीब चार दशक पहले नाले के हिस्से को पाटकर दुकानें खड़ी कर दीं। साथ ही उन्हें लोगों को रोजगार के लिए आवंटित कर दिया। पालिका के अधिकांश पट्टेदार अपनी दुकानों को किराये पर उठाकर किराया वसूल रहे हैं। शहर में स्टेशन रोड, फव्वारा चौक पर बनी पालिका की दुकान नाले पर बनी हैं।

वर्जन
बदायूं चुंगी से लेकर कब्रिस्तान फाटक तक अतिक्रमण हटवाया। जिसमें पालिका की दुकानें भी चिह्नित हुई हैं। कब्रिस्तान फाटक के नजदीक भी कब्जा कर दुकानें बनाई गई हैं। दुकानों को खाली कर दिया गया है। इन्हें ध्वस्त किया जाएगा।- विनय मिश्रा, डिप्टी कलक्टर/कार्यवाहक ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें