फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो बाइकों की भिड़त में ईएमटी की मौत, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। पतरिया जुनावई लिंक मार्ग हरगोविंदपुर गांव के पास दो बाइकों की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार जिला बदायूं के गांव रायनेट गोविंदपुर निवासी नरेंद्र (25) की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार गांव आतर निवासी लोकेश, गांव लहरा नंगला श्याम निवासी जितेंद्र घायल हो गए। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

जनपद बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र के गांव रायनेट गोविंदपुर निवासी नरेंद्र कुमार सरकारी एंबुलेंस पर ईएमटी था। वह अलीगढ़ के अतरौली हरदुआगंज में तैनात था। शनिवार की शाम एंबुलेंस से छुट्टी लेकर अपने घर रहा था। जुनावई पतरिया मार्ग पर हरगोविंदपुर के पास उनकी बाइक बदायूं के थाना जरीफनगर के आतर निवासी लोकेश और गांव लहरा नगला श्याम निवासी जितेंद्र की बाइक से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी जुनावई लाया गया। वहां नरेंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लोकेश व जितेंद्र को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जुनावई थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि मृतक नरेंद्र कुमार का शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें