फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय भुगतान व बीडीओ पर अभद्रता का आरोप लगा रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन किया। रोजगार सेवकों ने मानदेय भुगतान व बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में तैनात रोजगार सेवकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया कि उनका पांच महीने का मानदेय नहीं मिला है। रोजगार सेवकों का आरोप है कि जब वह खंड विकास अधिकारी से मानदेय की मांग करते हैं तो वह अभद्रता करते हैं और सेवा समाप्त कराने की भी धमकी देते हैं। इससे सभी रोजगार सेवकों में रोष है। यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पाल यादव ने बताया कि पहले भी कई बार लिखित में शिकायत कर मानदेय की मांग की गई है। इस दौरान ओमपाल सिंह, सुगड़ सिंह, धारा सिंह, दीपचंद, शिवराज सिंह, राजकुमार, मुकेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेरी तैनाती को अभी एक महीना हुआ है। तकनीकी खराबी के चलते मानदेय के भुगतान में देरी हुई है। जल्द ही मानदेय दिया जाएगा। रोजगार सेवक जो अभद्र व्यवहार का आरोप लगा रहे हैं वह निराधार है।
विज्ञापन

शिव प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी, ब्लॉक रजपुरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें