चंदौसी। सेवायोजन कार्यालय की ओर से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 22 अगस्त को राजकीय आईटीआई के परिसर में किया जाएगा। इसमें कई प्रतिष्ठित कंपनियाें के एचआर नौकरी के लिए युवाओं का साक्षात्कार लेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।
जिला सेवायोजन अधिकारी आमिर जुबैर ने बताया कि 22 अगस्त को राजकीय आईटीआई में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में एसएन स्टाफिंग सॉल्यूशंस, स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, युवाशक्ति फाउंडेशन लिमिटेड, पुखराज हेल्थ केयर आदि कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेला का समय सुबह 10:30 से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। कंपनी से आए एचआर ऑफिस अटेंडेंट, बिक्री सलाहकार, साइट पर्यवेक्षक पदों पर युवाओं के साक्षात्कार लेंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी, जो रोजगार मेले में शामिल होना चाहते हैं। वे अपना पंजीकरण संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अवश्य करा लें। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही, उनकी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट, स्नातक व आईटीआई के समस्त वर्ग रहेगी। रोजगार मेला पूरी तरह निशुल्क है। संवाद