फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के निरीक्षण में अस्पताल में बिना ड्रेस कार्य करते मिले कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी के निरीक्षण में सीएमओ को स्वास्थ्य कर्मचारी बिना ड्रेस के कार्य करते मिले। सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह में सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब 9.20 बजे सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचीं। इस दौरान सीएचसी में स्वास्थ्यकर्मी बिना ड्रेस के कार्य करते मिले। यह देख सीएमओ ने नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण के दौरान सीएचसी में लैब में निडल कटर और कूड़ेदान न मिलने पर शीघ्र ही चीजों का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। लैब में मशीनों पर धूल जमी होने पर नाराजगी जताते हुए तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए।
सीएमओ डा. तरन्नुम रजा ने चिकित्सा प्रभारी डा. दिवाकर गुप्ता को आयुष्मान, नसबंदी, फैमिली प्लानिंग सहित कार्ड बनाने को आशा बहुओं को घर-घर जाकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जितनी एएनएम तैनात हैं, उन्हीं से कार्य कराया जाए। स्कूलों में बच्चों के पेट में कीड़े को मारने को खिलाई जाने वाली एल्बेंडाजोल की गोली अपने सामने खिलाएं।
विज्ञापन

चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि कुछ स्थानों पर झोलाछाप के ठिकानों पर नोडल अधिकारी द्वारा छापामारी अभियान चलाकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस अवसर पर डॉ. दिवाकर गुप्ता, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. राजकुमार गुप्ता, दिनेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें