बहजोई(संंभल)। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन (WBF) के संस्थापक चेयरमैन पं. मांगे राम शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर स्मृति व श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। ललित मोहन शर्मा ने बताया कि वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के चेयरमैन शशिकांत शर्मा के आह्वान पर पूरे देश में आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने संगठन की एकता और मजबूती का बनाए रखने पर जोर दिया।उन्होंने बताया कि रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर व पुष्पांजलि से हुई। वक्ताओं ने कहा कि पंडित मांगे राम शर्मा ने ब्राह्मण समाज को संगठित कर उसे आत्मनिर्भरता और सम्मान की दिशा दी। साथ ही वर्ष 2000 में अमेरिका से विश्व ब्राह्मण आंदोलन की शुरुआत की। वहीं, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया। उनका जीवन इस बात का प्रतीक है कि संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। इसके अलावा युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबर स्वामी व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मनोज गौतम का संदेश भी पढ़ा गया। साथ ही, युवाओं से संगठन से जुड़कर समाज सेवा व शिक्षा के कार्यों में योगदान देने पर जोर दिया गया। इस बीच लोगों ने पंडित मांगे राम शर्मा के आदर्शों पर चलते समाज को शिक्षा, संस्कार व एकता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया