मकान के अवैध निर्माण मामले में सुनवाई 10 को
सांसद के दीपा सराय स्थित मकान के अवैध निर्माण मामले में सुनवाई 10 फरवरी को होनी है। नियत प्राधिकारी/उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र संभल की ओर से सांसद जियाउर्रहमान बर्क को बिना अनुमति निर्माण करने पर जो नोटिस जारी किया गया है, उसमें कहा गया है कि दीपा सराय में जो मकान का निर्माण कार्य चल रहा है उसका नक्शा पास नहीं कराया गया है। यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है। इसमें तीन नोटिस जारी हो चुके हैं। सांसद के अधिवक्ता के आग्रह पर तीन बार समय भी बढ़ाया गया है। 10 फरवरी को अंतिम तिथि तय है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
सांसद के अधिवक्ता ने 15 दिन का समय मांगा था। अब 22 फरवरी को मामले की सुनवाई की जाएगी। उसके बाद आगे का निर्णय होगा। जुर्माने की अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उसके बाद जुर्माने की धनराशि की वसूली होगी। -विनोद कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता (विद्युत), संभल