संभल। विद्युत टीमों ने मंगलवार को जिले के अलग-अलग गांवों में मर्निंग रेड के दौरान 40 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। सभी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट और राजस्व निर्धारण की कार्रवाई की गई है। अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि संभल डिवीजन क्षेत्र के गांव बराही और सिरसी में विद्युत उपखंड अधिकारी गणेश गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने छापा की। इस दौरान सात लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए।
लखौरी विद्युत उपकेंद्र से पोषित गांव चमरौआ, रूकनुद्दीनसराय में 12 लोगों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इसके अलावा पवांसा क्षेत्र में एसडीओ मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। कैलादेवी उपकेंद्र के बबनपुरी कला में 19 लोग चोरी की बिजली करते मिले। एसई ने बताया कि सभी मामलों में एफआईआर कराई जा रही है। उपभोक्ताओं से आह्वान है कि वे बिजली चोरी न करें। समय से बिजली का बिल जमा करें। बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहेगा।
00000
बबनपुरी में ग्रामीणों ने टीम को घेरा, नोकझोंक
सरायतरीन। गांव बबनपुरी कलां में चेकिंग के दौरान लोगों ने टीम को घेरकर हंगामा किया। पुलिस की मौजूदगी में जमकर नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। बामुश्किल टीम जान बचाकर मौके से निकली। विद्युत चोरी के मामले में 19 लोगों पर करीब 9.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि गांव में उपभोक्ताओं पर विद्युत विभाग का करीब 70 लाख रुपये बकाया है। जेई लखपत सिंह की तहरीर पर प्रेमपाल, अमरपाल, भारत सिंह, नरेश पाल, डोरी, कुसुम, ब्रह्मपाल, मुनेश, श्रीवती, मनोज, जुमरत, शकुंतला, महेश, इतवारी, अमीर, संजीव, राजपाल, सद्दाम और रामभजन के खिलाफ विद्युत चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद