फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रजपुरा क्षेत्र में 35 घरों में बिजली चोरी पकड़ी, 73 कनेक्शन काटे

विज्ञापन
गुन्नौर क्षेत्र में बिजली चेकिंग करती बिजली विभाग की टीम व पुलिस। स्रोत बिजली विभाग
विज्ञापन
गवां। विद्युत निगम बबराला के द्वारा सोमवार सुबह संयुक्त सघन अभियान चलाकर बिजली चोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने 35 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। साथ ही 73 लोगों के कनेक्शन काटे हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में सुबह छह बजे यह कार्रवाई तहसील गुन्नौर के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, थानाध्यक्ष रजपुरा और अन्य विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में की गई। चेकिंग अभियान रजपुरा बिजली घर के अंतर्गत आने वाले गांव पतेई नासिर, हिरोनी बिजली घर क्षेत्र के गांव जहानपुर में चलाया गया। इन दोनों गांवों में कुल 510 विद्युत उपभोक्ता हैं, जिन पर विभाग की ओर से कुल 37.23 लाख रुपये की बकाया राशि है।
संयुक्त टीम के द्वारा 90 घरों की बिजली जांच की गई। इसमें 35 परिसरों में अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए उपभोक्ताओं को पकड़ा गया। संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही, राजस्व निर्धारण संहिता के अंतर्गत वसूली की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

अभियान की खास बात यह रही कि बिजली चोरी में केवल सामान्य ग्रामीण ही नहीं, बल्कि कुछ सम्पन्न एवं प्रभावशाली ग्रामीण भी संलिप्त पाए गए। उन्होंने अवैध रूप से लाइन से जोड़कर विद्युत उपकरणों का प्रयोग किया हुआ था। इसके अतिरिक्त, चेकिंग के दौरान विद्युत विभाग ने बकाया भुगतान न करने वाले 73 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी रूप से काट दिए। इन उपभोक्ताओं पर 7.70 लाख रुपये की बकाया राशि लंबित है।
विभाग द्वारा इन्हें शीघ्र भुगतान करने की चेतावनी दी गई है, अन्यथा उनके कनेक्शन स्थायी रूप से विच्छेद कर दिए जाएंगे। इस सघन अभियान में अधिशासी अभियंता के साथ-साथ समस्त उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता, तकनीशियन, लाइनमैन और राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही। इसके अतिरिक्त, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
000000
कोट
विद्युत का वैध रूप से उपयोग करें और समय पर बिलों का भुगतान करें, ताकि गांवों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। बिजली चोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

-अजय कुमार शुक्ला, अधिशासी अभियंता, बबराला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें