फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 42 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई

Mon, 16 Dec 2024 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बिजली विभाग की टीम ने रविवार की सुबह से हिंदूपुरा खेड़ा, मियां सराय और नूरियो सराय इलाके में चेकिंग की। इस दौरान 42 घरों में चोरी से बिजली चलती मिली। टीम ने लोड का आकलन किया तो 85 किलोवाट की बिजली चोरी की जा रही थी। सभी मकान स्वामियों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। जुर्माना तैयार किया जा रहा है। उसके आधार पर जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह टीम के पहुंचने की सूचना पर सैकड़ों बिजली चोरी करने वाले लोगों ने अपने अपने केबल उतार लिए। टीम को कई बिजली के खंभे पर इसके निशान मिले। बड़ी मात्रा में बिजली का केबल एकत्र किया गया है। एक्सईएन विद्युत नवीन गौतम ने बताया कि चेकिंग के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया गया है। पुलिस सुरक्षा के साथ चेकिंग की जा रही है।रविवार को 42 घरों में बिजली चोरी मिली है। 85 किलोवाट भार की चोरी पकड़ी गई है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।
सांसद और विधायक के इलाके में बिजली चोरी के मामले पकड़े जा रहे

सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय मोहल्ले में 100 से ज्यादा लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े जा चुके हैं। तीन दिन से लगातार चेकिंग चल रही है। रविवार को विधायक इकबाल महमूद के मोहल्ला मियां सराय में चेकिंग के दौरान 15 मकानों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। एसडीओ शहर संतोष त्रिपाठी ने बताया कि मियां सराय में जिन लोगों के मकानों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें