फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रविवार को छह घंटे बाधित रहेगी चंदौसी के 24 मोहल्लों के बिजली

Sat, 09 Mar 2024 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। हनुमानगढ़ी विद्युत उपकेंद्र में रविवार को वाटर लेवल अर्थिंग और 33 केवीए लाइन में काम किया जाएगा। जिस वजह से संबंधित उपकेंद्र क्षेत्र से जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति छह घंटे बाधित रहेगी।
विज्ञापन

नगर निकाय विस्तारित योजना के अंतर्गत विभाग शहर के विद्युत व्यवस्था में सुधार कर रहा है, ताकि ग्रीष्म काल में शहर के लोगों को कटौती मुक्त बिजली मिल सके। योजना के तहत पुराने जर्जर विद्युत पोल और लाइनों को बदला जा रहा है। इसके अलावा शहर के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को हनुमानगढ़ी विद्युत केंद्र में वाटर लेवल अर्थिंग का कार्य किया जाएगा। साथ ही 33 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन की मरम्मत का कार्य होगा। इस काम में करीब छह घंटे का समय लगेगा। इस लिए रविवार को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक हनुमानगढ़ी सब स्टेशन से जुड़े ग्रीन पार्क, गणेश कॉलोनी, ब्रजनगर ,राजनगर, मोती मोहल्ला, मारवाड़ी मोहल्ला, बूढ़ी माता, डहरिया, ब्रह्म बाजार, गोपाल मोहल्ला, बड़ा महादेव, सेमर टोला, चुन्नी मोहल्ला, रघुवीर नगर, कृष्णा नगर, देवी गली, रतन मोहल्ला, देवी मोहल्ला, राजू अमर कॉलोनी, सुंदर मोहल्ला, साहूकारा, बिसौली गेट, सीता रोड, पुरानी पैंठ आदि मोहल्ले की सप्लाई बंद रहेगी। विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं से आह्वान किया है कि अपने अपने काम समय से निपटा लें, ताकि दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें