फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल बिजली कर्मी की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बनियाठेर क्षेत्र के मुरादाबाद रोड पर हादसे में घायल विद्युत संविदा कर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के प्रगति विहार निवासी विद्युत संविदा कर्मी दीनदयाल (36) 28 फरवरी की शाम मुरादाबाद रोड पर स्कूटी से जा रहे थे। तभी सेक्रेड हार्ट स्कूल के सामने चंदौसी की ओर से जा रही पिकअप चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में विद्युत संविदा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों दीनदयाल का उपचार दिल्ली में करा रहे थे। यहां गुरुवार की रात दीनदयाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी कमलेश व चार पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल बना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें