फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिजली की खपत बढ़ी, हांफ रहे ट्रांसफार्मर

Fri, 21 Jun 2024 05:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भीषण गर्मी के चलते जिले में बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है। 45 डिग्री सेल्सियस की झुलसाती गर्मी में ट्रांसफार्मर भी हांफने लगे हैं। इससे आम आदमी के साथ-साथ बिजली निगम कर्मचारियों के भी पसीने छूट रहे हैं। रात में दस बजे से लेकर रात दो बजे तक सबसे ज्यादा लोड पहुंच रहा है।
विज्ञापन

मई तक बिजली की मांग 90 से 110 मेगावाट तक हो रही थी, जो अब 150 मेगावाट या उससे ज्यादा है। बिजली विभाग का राजस्व तो बढ़ा है लेकिन ओवरलोड होने के चलते फाॅल्ट की समस्या बन रही है। ओवरलोड की वजह से कहीं तार टूट रहे हैं तो कहीं पर फ्यूज उड़ रहा है। यहीं नहीं ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मर भी लगातार फुंक रह हैं। जून माह में 19 दिन में 147 ट्रांसफार्मर फुंके हैं। इसमें 10 से 100 केवीए क्षमता के 140 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। जबकि छह 400 केवीए और एक 259 केवीए का फुंका है। चंदौसी में बिजली विभाग के वर्कशॉप पर 10 से 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर तो मरम्मत करा रहा है लेकिन 250 से 400 केवीए का ट्रांसफार्मर मुरादाबाद मरम्मत कराना पड़ रहा है। इस स्थिति में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति देना चुनौती है।

क्षमता वृद्धि के बाद भी ओवरलोड कम नहीं हुआ
अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि मई और जून में बिजली की मांग को देखते हुए जिलेभर के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की गई है। इसमें 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर 63 केवीए और 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर 100 केवीए का किया गया है। बताया कि जिलेभर में 25 से 63 केवीए के ट्रांसफार्मर 394 रखे गए हैं। 63 से 100 केवीए क्षमता के 153 ट्रांसफार्मर रखे गए हैं।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर पर दिन में 200 वोल्ट एम्पीयर और रात में पहुंच रहा 350 एम्पीयर
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि शहर चंदौसी में एक ट्रांसफार्मर का लोड दिन और रात में चेक किया गया। दिन में तो 200 वोल्ट एम्पीयर का लोड रहा लेकिन रात को 11 से 1 बजे के बीच यही लोड 350 एम्पीयर हो गया। ओवरलोड के बढ़ने से ही ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं इसलिए लोड को दूसरे ट्रांसफार्मर से बांटा गया है। जिससे वोल्ट एम्पीयर न बढ़ सके।

संभल के दो फीडर में हो रहा सबसे ज्यादा लाइन लॉस
संभल के कटरा मूसा खां और हातिम सराय फीडर में सबसे ज्यादा लाइन लॉस होता है। अधिकारी और कर्मचारी भी मॉर्निंग रेड और तमाम चेकिंग अभियान चलाने के बाद भी फेल साबित हुए हैं। एसडीओ शहर संतोष त्रिपाठी ने बताया कि संभल में चार बिजलीघर और 13 फीडर हैं। सभी पर लाइन लॉस की दिक्कत है। सबसे ज्यादा दिक्कत कटरा मूसा खां और हातिम सराय फीडर पर है। हातिम सराय में करीब 83 प्रतिशत और कटरा मूसा खां में करीब 76 प्रतिशत लाइन लॉस हो रहा है। मालूम हो लाइन लॉस लगातार होने का सीधा मतलब है कि कटिया कनेक्शन से बिजली चोरी की जा रही है। सामान्य लाइन लॉस 10 प्रतिशत तक माना जाता है। एसडीओ शहर का कहना है कि चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिससे लाइन लॉस कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें